फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten bad things end this dasahara

दशहरे पर दशानन के दहन के साथ 10 बुराइयों का करना होगा अंत

Sun, 25 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ten bad things end this dasahara
झांसी। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा रविवार को मनाया जाएगा। इस पर्व पर समाज में व्याप्त दस बुराइयों के रावण का दहन करना जरूरी है, ताकि देश और समाज तरक्की कर सके। लेकिन, ये केवल सरकारी तंत्र के भरोसे संभव नहीं है, बल्कि बुराइयों के खिलाफ लड़े जाने वाले इस महायुद्ध में हर एक नागरिक को योद्धा बनकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। तो देर किस बात की है, दृढ़ संकल्प के साथ हो जाइये तैयार, इस विजयादशमी पर बुराइयों के रावण के दहन के लिए।
विज्ञापन

(1) कोविड - 19
मानव सभ्यता के लिए चुनौती बन चुकी कोरोना महामारी से हम अपनी सतर्कता के बलबूते आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। लें संकल्प, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का करेंगे पालन, पहनेंगे मास्क और रखेंगे स्वच्छता।
विज्ञापन

(2) कन्या भ्रूण हत्या
समाज के हर क्षेत्र में बेटियां अपनी काबिलियत सिद्ध कर चुकी हैं। बावजूद, गर्भ में ही बेटियों को मारा जा रहा है। इस कुप्रथा से पूरे समाज को लड़ना होगा। बेटी बचाने के लिए खासतौर पर महिलाओं को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

(3) भ्रष्टाचार
सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार दीमक की तरह लगा हुआ है। लोगों को पग-पग इससे दो-चार होना पड़ता है। इसे सहने का मतलब इसे बढ़ावा देना है। भावी पीढ़ी को बेहतर माहौल देने के लिए इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
(4) अशिक्षा
गांव-गांव में विद्यालय खोले जाने के बाद भी समाज का एक बहुत बड़ा तबका शिक्षा से दूर बना हुआ है। ये देश की तरक्की की बड़ी बाधा है। हमें अपने बच्चों को पढ़ाना होगा तथा दूसरों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना होगा।
(5) गंदगी
सफाई केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जिस तरह से हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, ठीक उसी तरह से ही अपने आसपास के माहौल को भी साफ रखना होगा। कचरा निर्धारित स्थान पर ही फेंकना होगा।
(6) महिला उत्पीड़न
महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में एकाएक तेजी आई है। इसे रोकना केवल पुलिस के बलबूते की बात नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज के हर नागरिक को आगे आना होगा। हर एक को पुलिस बनना होगा।
(7) सामाजिक वैमनस्यता
समाज और देश की तरक्की के लिए सामाजिक सद्भाव बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर गलत बयानबाजी कर तमाम लोग आपस में लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। जागरूकता के साथ हमें इसे खत्म करना होगा।
(8) बेरोजगारी
रोजगार का विकल्प केवल नौकरी ही नहीं है। बल्कि, अपने स्वरोजगार के जरिये खुद अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं, औरों को भी रोजगार दे सकते हैं। इसके लिए हमें नई-नई योजनाओं के साथ मैदान में उतरना होगा।
(9) प्रदूषण
पूरे विश्व समुदाय के लिए प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण की बड़ी भूमिका है। बेवजह हम वाहन का इस्तेमाल न करें। सार्वजनिक परिवहन के साधनों का ज्यादा उपयोग करें।

(10) कुपोषण
ग्रामीण इलाकों में कुपोषण एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। सरकार की ओर से इसे खत्म करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में ये नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसके प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed