फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temporary gate built in the stadium fell on the players in the national level hockey competition

Jhansi : राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी पर गिरा स्टेडियम में बना अस्थाई गेट, प्रबंधन ने यह कहा

Thu, 04 Jul 2024 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 12:58 AM IST
सार

हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान मैदान पर अस्थाई रूप से बना गेट जम्मू कश्मीर के गोल कीपर पर गिर गया। खिलाड़ी चोटिल हो गया था।

विज्ञापन
Temporary gate built in the stadium fell on the players in the national level hockey competition
video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता सवालों के घेरे में आ गई है। हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में दिख रहा है कि मैच के दौरान मैदान पर अस्थाई रूप से बना गेट जम्मू कश्मीर के गोल कीपर पर गिर गया। खिलाड़ी चोटिल हो गया था।

विज्ञापन


हाॅकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा द्वारा वायरल किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर अस्थाई रूप से बने गेट के भीतर से खिलाड़ी दौड़कर निकल रहे हैं, तभी अचानक गेट एक खिलाड़ी के ऊपर गिर गया। गेट गिरने से खिलाड़ी दब गया। साथी खिलाड़ियों ने गेट को हटाकर खिलाड़ी को निकाला। 
विज्ञापन


गनीमत रही की वह अधिक जख्मी नहीं हुआ। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से खिलाड़ियों की जान पर बन आ सकती है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और सचिव को मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेडियम प्रबंधन के मुताबिक हवा से गेट गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed