{"_id":"5ede875b8ebc3e906b6030c1","slug":"temple-reopen-jhansi-news-jhs1686132111","type":"story","status":"publish","title_hn":"430 बदमाश रडार पर, एक नहीं दस थानेदार करेंगे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
430 बदमाश रडार पर, एक नहीं दस थानेदार करेंगे पूछताछ
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
Link Copied
लॉकडाउन खुलने के बाद अपराध रोकने के लिए पुलिस ने जिले के बदमाशों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। जिले के 430 बदमाशों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। बदमाशों की गतिविधि जानने के लिए एक नहीं शहर व देहात के पांच-पांच थानेदार पूछताछ कर जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
24 मार्च से लॉकडाउन के बीच जिले में कोई बड़ा अपराध नहीं हुआ। लेकिन, लॉकडाउन खुलने के बाद पुलिस को अब अपराधियों के सड़कों पर निकलकर अपराध का डर सताने लगा है। पुलिस ने अपराध को रोकने व अपराधियों को दबोचने के लिए खाका तैयार किया है। इसके लिए जिले में शहर व देहात स्तर पर पांच-पांच थानेदारों की टीम गठित की है। जिले के ऐसे 430 बदमाशों को चिह्नित कर उनसे पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन सभी बदमाशों से थानेदार अपने-अपने स्तर से पूछताछ करेंगे। साथ ही, लॉकडाउन के बीच वह कहां रहे और क्या गतिविधि रही, इन सब के लिए भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।