{"_id":"58fcfe934f1c1be80f8b4836","slug":"tell-me-where-is-the-hoarding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताओ, कहां कितने लगे हैं होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताओ, कहां कितने लगे हैं होर्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
hordingh, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। शहर में मनमाने तरीके से लगे होर्डिंग की ओर भले ही नगर निगम प्रशासन का ध्यान न जा रहा हो, परंतु शासन ने इसको लेकर कड़ा रुख अपनाया है। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग ने जिलाधिकारी से नगर निकाय क्षेत्रों में लगी सरकारी और गैर सरकारी होर्डिंग की रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर आए थे, उस दौरान पूरा शहर बेतरतीब होर्डिंग से पट गया था। न तो होर्डिंग लगाने के लिए किसी ने अनुमति मांगी थी और न ही होर्डिंग लगाते समय किसी नियम अथवा कानून का ध्यान रखा गया था। स्थिति यह बनी थी कि बिजली के खंभों के बगल में बल्ली के सहारे होर्डिंग तान दी गई थीं। इलाइट और बीकेडी चौराहा पर पैनल घेर कर लगा दिए गए। होर्डिंग तो इतनी ज्यादा लगा दी गई थीं कि गिनती मुश्किल थी। लेकिन, होर्डिंग को लेकर शासन गंभीर रुख अपनाया है। प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने जिलाधिकारी से सभी नगर निकाय क्षेत्र में लगे सरकारी होर्डिंग की सूची मांगी है।
वहीं, मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने भी अवैध होर्डिंग को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में लगी मनमानी होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि निर्देशों का असर हुआ, लेकिन इसमें सिर्फ औपचारिकता पूरी कर ली गई। इलाइट चौराहा पर बिना अनुमति के लगाया गया भगवा झंडा अभी तक नहीं हटाया गया है। इससे पता चलता है कि नगर निगम प्रशासन नेताओं के दबाव में है।