फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Team from Bangalore to check EVM and VVPAT machines

ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की जांच के लिए बंगलूरू से आई टीम

Wed, 29 Sep 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Team from Bangalore to check EVM and VVPAT machines
झांसी। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दीं हैं। झांसी में मतदान के लिए महाराष्ट्र से ईवीएम व वीपीपैट मशीनें लाई जा चुकी हैं। अब इनकी जांच के लिए आयोग ने बंगलूरू से टीम भेजी है। जांच में जो मशीनें सही पाई जाएंगी, उनका इस्तेमाल आगामी चुनाव में होगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। झांसी की चारों विधानसभा सभाओं में मतदान के लिए अभी हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जनपद से 2,710 बैलेट यूनिट व 640 वीवीपैट मशीनें यहां लाई गईं हैं। जबकि, यहां पहले से 414 बैलेट यूनिट व 2,044 वीवीपैट मशीनें मौजूद हैं। अब इन सभी मशीनों की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आयोग ने बंगलूरू से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियरों की टीम भेजी है। नई तहसील परिसर में टीम प्रत्येक मशीन की जांच करेगी। इनमें से जो मशीनें सही पाई जाएंगी, केवल उनका ही आगामी चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। खराब मशीनों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed