फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teachers are not take responsibility for budget

प्रशासनिक और वित्तीय जिम्मेदारी लेने से कतरा रहे शिक्षक

Thu, 25 Jun 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers are not take responsibility for budget
विद्यालय - फोटो : ????????
झांसी। एक जुलाई से सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल खुलना है। लेकिन इनमें विद्यार्थी नहीं आएंगे। इसके पहले ही जिला बेसिक शिक्षा विभाग के सामने शिकायतें आ रही है कि स्कूल का प्रभार तथा प्रशासनिक व वित्तीय दायित्व लेने से शिक्षक कतरा रहे है। चिरगांव खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मुडेई में शिक्षक - शिक्षिका प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्व नहीं ले रहे है। ऐसे में उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एक जुलाई से स्कूल खुलने पर शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय आना होगा। जो विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे और साथ ही किताबों, यूनीफार्म एवं कंवर्जन कास्ट का वितरण तथा अन्य विभागीय कार्यों को पूरा कराएंगे। लेकिन अब विभाग के समक्ष यह नई प्रकार की शिकायतें आ रही है। जानकारी के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय मुडेई में शिक्षक - शिक्षिका द्वारा दायित्व न लेने के कारण सेवानिवृत्त हो चुके प्रभारी प्रधानाध्यापक की पेंशन पत्रावली लंबित पड़ी है। खंड शिक्षाधिकारी चिरगांव संतोष वर्मा ने बताया कि इस संबंध में बीएसए को पत्र लिखा जा चुका है। ताकि विद्यालय खुलने से पहले कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed