फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teacher suspended, agitation on death of child

किसी और बच्चे को न छीन ले ‘लापरवाही का डंक’, अध्यापक निलंबित

Sat, 06 Jul 2019 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
teacher suspended, agitation on death of child
किसी और बच्चे को न छीन ले ‘लापरवाही का डंक’, अध्यापक निलंबित
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर के ग्राम वीरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाले अरुण की मौत को लेकर शुक्रवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीएसए ने अध्यापक को निलंबित कर मामले को शांत कराया तथा आगे इस प्रकार की घटना न घटे इसके लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
शुक्रवार को वीरा स्थित स्कूल के अध्यापक और कर्मचारी सुबह स्कूल खोलने पहुंचे पर वहां मौजूद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल खोलने नहीं दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना बीएसए हरिवंश कुमार का दी गई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया पर किसी ने एक नहीं सुनी सभी शिक्षक हरीशचंद्र को निलंबित करने की जिद पर अड़े हुए थे क्योंकि उनका आरोप था कि उक्त शिक्षक के कहने पर अरुण वहां सफाई कर रहा था। मामला गरमाता देख बीएसए ने तत्काल शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा घटना की जांच के लिए जांच कमेटी भी गठित कर दी गई जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में स्कूल खोलने से पूर्व कक्षाओं की जांच करने का आदेश दिया। साथ ही जहरीले जीव से बचाव के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेने को कहा है। बता दें कि बृहस्पतिवार को सफाई कर रहे छात्र को बिच्छू ने डंक मार दिया था, जिसकी उसमें मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed