फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher disturb for soodkhor train sucide

सूदखोरों से तंग आकर अध्यापक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Wed, 04 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teacher disturb for soodkhor train sucide
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अध्यापक ने सूदखोरों से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उनका शव झांसी-भोपाल राजमार्ग पर एसी लोको शेड के पास पड़ा मिला। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कृष्णानगर निवासी देवदत्त मिश्रा (45) एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक थे। लंबे समय से पत्नी राजकुमारी की बीमारी के चलते उन्होंने क्षेत्र के रहने वाले चार सूदखोरों से करीब चार लाख रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों की अदायगी भी कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी सूदखोर देवदत्त मिश्रा से रुपयोें की मांग कर रहे थे। न देने पर घर आकर धमकाते थे। सोमवार की शाम भी उनको धमकी दी गई। इससे वह तनाव में थे। रात में वह घर से चले गए, इसके बाद नहीं लौटे। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उनका शव झांसी-भोपाल राजमार्ग पर एसी लोको शेड के पास रेल लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होेंने साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed