फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tap water did not reach half a dozen villages for 18 days

Jhansi News: आधा दर्जन गांवों में 18 दिनों से नहीं पहुंचा नल से जल

Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tap water did not reach half a dozen villages for 18 days
खिलारा। क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई 18 दिनों से ठप है। जिससे ग्रामवासी पेयजल की किल्लत से लगातार जूझ रहे हैं। भंडरा से खकौरा तिगैला के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था जेसीबी से पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी नही मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घाटकोटरा में पुरवा के नाम से बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र के 32 ग्रामों में जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत भानपुरा में बनी पानी की टंकी भरने वाली 200 एमएम पाइपलाइन को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क वाली जेसीबी मशीन ने जगह-जगह से तोड़ दिया है। जिससे ग्राम पंचायत कदौरा, भानपुरा, खकौरा, बिरगुआं, भानपुरा, कुंवरपुरा आदि आधा दर्जन गांवों में पानी की सप्लाई 18 दिन से बंद है।
विज्ञापन


इस संबंध में जलजीवन मिशन योजना से जुड़े सुपरवाइजर सुरेश कुमार विश्नोई से बात की गई तो उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों को कई बार बताया गया लेकिन वह समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed