फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Take action on complaints of prescribing outside medicines in hospitals

अस्पतालों में बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत पर करें कार्रवाई : सभापति

Tue, 09 Sep 2025 02:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Take action on complaints of prescribing outside medicines in hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की पहली बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता होने के बाद भी बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। वहीं, श्रीअन्न को प्रोत्साहित करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में चौपाल लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की बात कहीं। सभापति ने सड़कों की खुदाई के लिए कटर का इस्तेमाल करने एवं राठ-गरौठा मार्ग को जोड़ने के लिए जल्द से जल्द धसान नदी पर सेतु पहुंच मार्ग निर्माण के निर्देश दिए।
सभापति ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मनरेगा सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की प्रगति, कार्ययोजना एवं प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी ली। अफसरों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को वरीयता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर समय से स्वीकृत कराएं। सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों को लेकर धन का कोई अभाव नहीं है। कहा कि श्रीअन्न की पैदावार करने वालों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करें ताकि पैदावार बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

सभापति ने पीडब्ल्यूडी अफसरों को जनप्रतिनिधियों द्वारा विधानसभावार प्रस्तावित कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। कहा, बारिश के बाद युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभी से सर्वे कर तैयारी पूर्ण कर लें। उन्होंने कचीर-मझगवां (राठ-गरौठा) के मध्य धसान नदी पर सेतु पहुंच मार्ग के निर्माण को जल्द से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद हमीरपुर कम समय में पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने बाल श्रम से मुक्त किए जाने वाली महत्वाकांक्षी योजना पर अफसरों से सवाल किया। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम, विधायक मऊरानीपुर डॉ. रश्मि आर्या, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने महत्वपूर्ण विचार रखें। इससे पूर्व डीएम मृदुल चौधरी ने सभापति समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने समिति को बताया कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद के सभी गोसंरक्षण केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। संचालन सदस्य सचिव/सीडीओ जुनैद अहमद ने किया। मौके पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि संयुक्त विकास आयुक्त ऋषि मुनि उपाध्याय, सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।


सड़क, पुल के प्रस्तावों से दे वरीयता
खनिज बैरियर की शिकायतों पर सभापति ने फोकस किए जाने के आदेश दिए, जिससे तहबाजारी की समस्या का निस्तारण हो सके और भविष्य में समस्या हो। साथ ही सड़क, पुल के प्रस्तावों को वरीयता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर समय से स्वीकृत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed