फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   if inlligle mining and kachhi sharab sell got it done on police officer

अवैध खनन और शराब बिकने पर नपेंगे थानेदार

Thu, 17 Oct 2019 06:26 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
if inlligle mining and kachhi sharab sell got it done on police officer
सुल्तानपुर में कुछ यूं भट्ठी जलाकर बनाई जाती है कच्ची शराब। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध शराब नहीं बिकने दी जाएगी। अगर ये होते पाए गए तो संबंधित थानेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक किया जाए। सीट बेल्ट न बांधने वालों और हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विवेचनाओं में पीछे चल रहे नवाबाद, सीपरी बाजार और मऊरानीपुर थाना प्रभारियों को फटकार लगाई गई। उनको लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसके पूर्व आरक्षियों के सम्मेलन में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि सिपाही अपने बीट क्षेत्र से हर मुहल्ले और गांव में पुलिस दस लोगों की सूची बनाकर उनसे संचार संबंध बनाए, ताकि वह वक्त पर पुलिस का सहयोग कर सकें। बैठक में सभी अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed