फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tablet abatement in medical college

मेडिकल कॉलेज में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान

Fri, 18 Oct 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
tablet abatement in medical college
महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में खडे मरीज। अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दवाओं का टोटा हो गया है। तीन महीने पहले तक मेडिकल कॉलेज में पांच सौ प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं, जो कि अब घटकर 260 प्रकार की रह गई हैं। इस वजह से ओपीडी में मरीजों को पांच में से दो ही दवाएं मिल पा रही हैं। घंटों धूप में लाइन में लगने के बाद सीमित दवाएं मिलने पर मरीज व उनके परिजन भी आपा खो देते हैं। दवा काउंटर पर हर समय विवाद की स्थिति बनी रहती है।
मेडिकल कॉलेज में झांसी व आसपास के जनपदों के मरीज भी इलाज कराने के लिए आते हैं। पिछले कुछ सालों से प्रदेश सरकार द्वारा भरपूर बजट उपलब्ध कराने से अधिकतर दवाएं मरीजों को मिलनी शुरू हो गईं थी। मेडिकल कॉलेज में तीन महीने पहले तक पांच सौ प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब 260 प्रकार की ही हैं। इस वजह से मेडिकल कॉलेज प्रशासन का ज्यादा जोर वार्ड और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को उपलब्ध दवाओं में अधिकतर देने पर है। ऐसे में ओपीडी में दवाओं का जबरदस्त टोटा हो गया है। ओपीडी में मरीजों को पांच में से दो ही दवाएं मिल पा रही हैं। इस वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ये है स्थिति
मेडिकल कॉलेज में कुछ समय पहले तक 25 तरह की एंटीबायोटिक दवाएं अथवा इंजेक्शन उपलब्ध थे। अब 12 प्रकार के ही बचे हैं। उच्च किस्म के एंटीबायोटिक नहीं हैं। सामान्य दवा ही मरीजों को मिल पा रही हैं। दर्द, सूजन कम करने की छह-सात प्रकार की दवाओं में दो प्रकार की ही मिल पा रही हैं। एसिडिटी के लिए चार तरह की दवाओं में अब सिर्फ एक ही प्रकार की उपलब्ध है। ह्रदय रोगों से संबंधित आठ प्रकार की दवाएं पहले मिलती थीं, अब तीन ही किस्में हैं। अन्य रोगों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक भी कम नहीं
शासन का स्पष्ट आदेश है कि मरीजों को जेनरिक फॉर्मूले पर ही दवाएं लिखी जाएं। ब्रांड का नाम कतई नहीं लिखा जाए। इसके बावजूद कई डॉक्टर धड़ल्ले से ब्रांड नाम से मरीजों को दवाएं लिख रहे हैं। जबकि, ओपीडी में उपलब्ध दवाओं की सूची भी चस्पा है। ऑनलाइन दवाएं देखने की भी व्यवस्था है। ब्रांड नाम लिखा होने से कई बार दवा काउंटर पर बैठा फार्मासिस्ट भी समझ नहीं पाता है कि इसका सॉल्ट क्या है। इस वजह से मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाती हैं। वहीं, ब्रांड नाम से लिखी अधिकतर दवाएं कॉलेज में होती ही नहीं हैं। मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती है। इससे कुछ डॉक्टरों को मोटा कमीशन मिलता है। यह बात किसी से छुपी नहीं है।
मरीज का दर्द
...................
कुछ दिनों से खांसी आ रही थी। इस वजह से मेडिकल कॉलेज दिखाने आया था। डॉक्टर ने जो दवाएं लिखी हैं, वह यहां नहीं हैं। बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। - कुंदन सिंह, समथर।
किडनी की समस्या का उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाया। सिर्फ बीपी की ही दवा मिली है। खून बढ़ाने व ताकत की दवा नहीं मिली। - सावित्री शर्मा, प्रेमनगर।
कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर ने छह दवाएं लिखी हैं। काउंटर से दो ही मिली हैं। - नरेंद्र सिंह, चिरगांव।
आयुष्मान योजना का पात्र तक परेशान
बबीना निवासी कैलाश का आयुष्मान का गोल्डन कार्ड बना हुआ है। कैलाश ने बताया कि उन्हें चार महीने पूर्व हार्ट अटैक आया था। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आयुष्मान योजना का पात्र होने के बावजूद उनसे दवाओं और जांचों के पैसे लिए गए। कार्ड का उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मंगलवार को वह ओपीडी में दिखाने आए तो डॉक्टर ने पर्चे पर पांच दवाएं लिखीं, जिसमें से दो ही मिली। उन्होंने बताया कि वह बेलदारी का काम करते थे। हार्ट अटैक आने के बाद वह भी छूट गया। पैसे कमाने का कोई साधन नहीं है। ऐसे में बाहर से दवाएं खरीदना उनके बस की बात नहीं है।

अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा करा दी गई है। वार्ड और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को ज्यादातर दवाएं मिल रही हैं। ओपीडी में मरीजों को पूरी दवाएं दे पाना संभव नहीं है। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed