फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Swiden company will be made top and missiles in jhansi

UP: स्वीडन की कंपनी झांसी में बनाएगी तोप और मिसाइलें, दो हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

Sun, 22 Jan 2023 10:20 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 10:20 PM IST
सार

डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में यूपीडा द्वारा 1034 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। यह जमीन झांसी की गरौठा तहसील के एरच में स्थित है। इस क्षेत्र को अब सीधा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़े जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Swiden company will be made top and missiles in jhansi
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वीडन की कंपनी ‘साब एबी’ डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में अपनी यूनिट की स्थापना करेगी। दो हजार करोड़ रुपये का निवेश कर कंपनी यहां हल्की तोप और मिसाइलें बनाएगी। इसके लिए कंपनी का प्रदेश सरकार से करार हो गया है।

विज्ञापन


फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले झांसी में एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं। ज्यादातर कंपनियों की ओर से एमओयू भी साइन किए जा चुके हैं। इसी में स्वीडन की कंपनी साब एबी ने भी सरकार से करार किया है। 86 साल पुरानी यह कंपनी रक्षा उत्पाद बनाने का काम करती है। अब यह कंपनी डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में अपनी यूनिट स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में यूपीडा द्वारा 1034 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। यह जमीन झांसी की गरौठा तहसील के एरच में स्थित है। इस क्षेत्र को अब सीधा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़े जाने की तैयारी है। सबसे पहले यहां रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने 400 करोड़ के निवेश से अपनी यूनिट स्थापना की घोषणा की थी। 19 नवंबर 2021 को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीडीएल की इकाई का शिलान्यास किया था। मौके पर जल्द काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीडन की कंपनी साब एबी झांसी में अपनी यूनिट की स्थापना करेगी। इसके लिए कंपनी की ओर से एमओयू साइन किया जा चुका है। -मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed