फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sweet seller did not have food licenses

मिठाई विक्रेता के पास नहीं मिला फूड लाइसेंस

Fri, 28 Aug 2015 11:30 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की टीम ने मिठाई की दो दुकानों की जांच की। फूड लाइसेंस न मिलने पर एक दुकान का चालान काटा गया, जबकि दूसरी दुकान से मिठाई का एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर मिठाई की मांग बढ़ी हुई है। इसके चलते सक्रिय हुए एफडीए ने शुक्रवार को नगर में मिठाई की विभिन्न दुकानों की जांच की। सदर बाजार स्थित शर्मा स्वीट्स की जांच में विक्रेता  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत एफडीए द्वारा जारी किया जाने वाला फूड लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर दुकान का चालान काटा गया। तदुपरांत, टीम हंसारी स्थित आकांक्षा स्वीट्स पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां से बर्फी का एक नमूना भरा गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान शामिल रहे। विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed