फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Swayam sahayata ration shop women aawantan

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलीं कोटा राशन की दुकानें

Sat, 24 Oct 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Swayam sahayata ration shop women aawantan
झांसी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनपद में कोटा राशन की दुकानें आवंटित की गईं। विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह के दौरान महिलाओं को अधिकार पत्र दिए गए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा ने इसे महिलाओं को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया। कहा, सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाना चाहती है। आर्थिक मजबूत महिलाओं से ही देश, समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से हेल्पलाइन नंबर का प्रचार ग्रामीण इलाकों में कराने को कहा जिससे इन इलाकों की महिलाओं में भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता पैदा हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की तारीफ की। कहा, खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी बनाने एवं महिलाओं की आर्थिक सक्षम बनाने के लिए इसकी शुरूआत की गई। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। इस दौरान परियोजना निदेशक आरके गौतम, डीडीओ उग्रसेन यादव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed