झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने इंजीनियरिंग संस्थान परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
पर्यटन सप्ताह के अवसर पर हुए नाटक में डॉ. प्रणव भार्गव, मेधा जायसवाल, वंशिका, दानिश तारिक, आदित्य श्रीवास्तव तथा साथियाें ने प्रस्तुति दी। इस दौरान आईटीएचएम के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की शपथ लेनी होगी। लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करना होगा। इस दौरान डीन इंजीनियरिंग प्रो. एसके कटियार, डॉ. संजय निबोरिया, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ. रमेश चंद्रा, जीके श्रीनिवासन, प्रभाकर पांडेय, अंशुमान सिंह, आरएन पाठक मौजूद रहे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आईटीएचएम विभाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स?- फोटो : REPORTERS