फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sushila got compassionate appointment after her father's death

पिता के मरने पर सुशीला को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sushila got compassionate appointment after her father's death
झांसी। डीजल लोको शेड के कंप्रेशर अनुभाग में शुक्रवार को काम के दौरान मृतक सुशीला के पिता भी रेलवे में कार्यरत थे। तीस वर्ष ड्यूटी के दौरान हुई उनकी मौत के बाद सुशीला को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसके परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देग्रा।
विज्ञापन

मृतक सुशीला के पिता मूल रूप से जालौन जिले के कोंच के रहने वाले थे। वह झांसी स्थित डीजल लोको शेड के कर्मचारी थे। करीब 30 वर्ष पूर्व उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद सुशीला को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। सुशीला की शादी कोंच निवासी मोहन सिंह से हुई थी, लेकिन नौकरी की वजह से वह परिवार के साथ झांसी आ गई और शहर के खातीबाबा मोहल्ले के ट्यूबवेल नंबर दो की गली में मकान बनवाकर रहने लगी थी। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पति और बेटे ठेकेदारी का काम करते हैं। परिवारीजनों ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed