{"_id":"674e1144f0e7488e520ede64","slug":"suraj-and-shoaib-hit-fours-and-sixes-in-front-of-ranji-player-led-their-respective-teams-to-victory-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-445716-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रणजी खिलाड़ी के सामने सूरज और शोएब ने जमकर जड़े चौके-छक्के, अपनी-अपनी टीमों को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रणजी खिलाड़ी के सामने सूरज और शोएब ने जमकर जड़े चौके-छक्के, अपनी-अपनी टीमों को दिलाई जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में आदिनाथ महाविद्यालय और डीवीसी महाविद्यालय उरई ने मुकाबले में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया है। पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर मुख्य अतिथि रहे।
प्रतियोगिता के पहले मैच में भगवान आदिनाथ महाविद्यालय के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की पूरी टीम महज 63 रन ही बना सकी। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सूरज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच डीवीसी उरई एवं वीर भूमि महोबा महाविद्यालय के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर भूमि महोबा की पूरी टीम ने 65 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी डीवीसी उरई टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त करते हुए मुकाबला जीत लिया। खिलाड़ी शोएब अख्तर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर नूतन अग्रवाल, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. उमेश चंद्र यादव, डॉ. सुरेंद्र नारायण, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. बृजेश मिश्रा, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. वंदना कुशवाहा एवं क्रीड़ा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन