फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sunlight in day, weather change after rain

दिन में धूप ने दी राहत, शाम को हुई बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Fri, 03 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
sunlight in day, weather change after rain
झांसी में दिन भर मौसम कुछ राहत थी पर शाम को हल्की बरसात होने पर लोग बूंदा बांदी से बचते देखे गए।
झांसी। शहर में नए साल की पहली बारिश बृहस्पतिवार को हो गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान 9.9 और अधिकम पारा 19.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विभाग ने जल्द ही फिर से कड़ाके की सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सर्दी लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही थी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने की वजह से 90 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। मंगलवार को इसमें 0.4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ गई और यह 1.8 पर पहुंच गया। हालांकि, अगले दिन से इसमें इजाफा होना शुरू हुआ। बुधवार को न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरुआत गलन भरी सर्दी के साथ हुई। हालांकि, दोपहर में बीच-बीच में हल्की धूप निकलने की वजह से सर्दी कुछ कम हो गई। शाम साढ़े चार बजे से बारिश शुरू हो गई। हालांकि, रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। इससे फिर से ठंडक बढ़ गई मगर पिछले दिनों की तुलना में यह कम रही। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को गलन भरी कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed