फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sun light go away from raining, get relax

बारिश और बदली से भागा घाम, मिला आराम

Sat, 23 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sun light go away from raining, get relax
raining, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। शहर में कहीं झमाझम बारिश हुई, तो कहीं हल्की बरसात ने ही मौसम खुशनुमा बना दिया। सुबह की तपिश के बाद दोपहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर शाम तक ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई थी, इससे लोगों को सुहावने मौसम की आदत सी हो गई। मगर शुक्रवार को चटक धूप खिलने से तापमान बढ़ गया। लोगों को चुभन भरी धूप से काफी परेशानी हुई और वह पसीने से तरबतर हो गए।  दोपहर डेढ़ बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली और आसमान में काले बादल घिर गए। दो बजते-बजते बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम शहर पर पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ। कुछ इलाकों जैसे सीपरी बाजार, नगरा, इलाइट, बीकेडी, सदर बाजार, जेल चौराहा में तेज बारिश हुई। जो जहां था, ठहर गया। किसी ने दुकानों में शरण ली तो कोई बारिश में भीगता रहा। मेडिकल कॉलेज के आसपास वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश रुकने के बाद बदली छाई रही और ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। कभी धूप छा सकती है, तो कभी बारिश हो सकती है। उधर तेज बारिश से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया लेकिन कुछ देर बाद हालत फिर सामान्य हो गए। कुछ सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed