फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sultan village people happy

योगी ने पूरा किया वादा, विकास दुबे के एनकाउंटर पर जताई खुशी

Sat, 11 Jul 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sultan village people happy
कानपुर में शहीद हुए झांसी के भोजला के रहने वाले सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी शुक्रवार को विसास दु
झांसी। कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर मिलते ही भोजला गांव के शहीद सिपाही सुल्तान सिंह के परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। पिता ने कहा कि योगी जी ने अपना वादा पूरा किया। हम उनको दिल से धन्यवाद देते हैं। साथ ही, एनकाउंटर पर एसटीएफ व यूपी पुलिस की प्रशंसा कर बहादुर बताया।
विज्ञापन

कानपुर में 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हुए हमले में शहीद हुए भोजला गांव निवासी सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा समेत आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा बृहस्पतिवार को उज्जैन में पकड़ा गया गया था। बृहस्पतिवार रात उज्जैन से ले जाते समय एसटीएफ ने कानपुर के पास एनकाउंटर में मार गिराया। शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में विकास दुबे के मारे जाने की खबर मिलते ही परिजन खुश हो गए। गांव वाले भी घर पहुंचकर खुशी में शरीक हुए।
विज्ञापन

पिता हरप्रसाद ने कहा कि योगी जी ने घटना के बाद वादा किया था कि जल्द ही हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी। आज सुबह खबर मिलते ही उन्होेंने अपना वादा निभाया। इसके लिए उनका पूरा परिवार व गांव के लोग उनके आभारी हैं। एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ टीम भी बधाई की पात्र है। उन्होंने यूपी पुलिस को भी बहादुर बताया। इधर, भाई ज्ञान सिंह ने भी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि शासन स्तर से इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी के एनकाउंटर की भी मांग उठाई
शहीद सुल्तान की पत्नी उर्मिला ने कहा कि गद्दारों की वजह से मेरे पति व अन्य पुलिसकर्मियों की जान गई है। ऐसे में सबसे बड़े गद्दार चौबेपुर थानाध्यक्ष रहे विनय तिवारी का भी पुलिस को एनकाउंटर कर देना चाहिए। उसे जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। विनय तिवारी के साथियों को भी खोजकर मौत की नींद सुला देना चाहिए।
बोली शहीद की पत्नी, मुझे पुलिस में नहीं शिक्षा विभाग में नौकरी करनी है
भोजला गांव पहुंचे प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा से मुलाकात के दौरान शहीद सुल्तान की पत्नी उर्मिला ने कहा कि वह शिक्षा विभाग में नौकरी चाहती है। वह पहले से ही बीएड समेत अन्य डिग्रियां भी हासिल किए हुए है। उसकी इच्छा भी शिक्षा विभाग में नौकरी करने की है। ऐसे में अगर जनपद उरई में पोस्टिंग मिल जाए तो बेहतर होगा। इस पर प्रमुख सचिव ने शिक्षा विभाग में नौकरी की बात पर हामी भर दी। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट को दस्तावेज एकत्रित करने के निर्देश भी दिए। अब जल्द ही उर्मिला को नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

घर तक डाली जाए पक्की रोड
प्रमुख सचिव से पत्नी व परिजनों ने मांग उठाई कि गांव की मुख्य सड़क से शहीद सुल्तान के घर तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाए। इस पर भी प्रमुख सचिव ने हामी भरी। इस मौके पर डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed