{"_id":"60c270388ebc3e81763f34db","slug":"suicide-case-mother-son-daughter-jhansi-news-jhs196827121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ उठीं महिला व दोनों बच्चों की अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ उठीं महिला व दोनों बच्चों की अर्थियां
विज्ञापन
ग्राम इकौना में एक ही चिता पर जलते महिला व उसके दोनों बच्चों के शव।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर/ मड़ावरा। थाना गिरार के ग्राम इकौना में मां, छह वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटे की एक साथ चिताएं जलीं। एक साथ तीन अर्थियां उठने से पूरा गांव गमगीन हो गया और हर आंख से आंसू छलक पड़े। हर कोई उस समय को कोसता नहर आया, जब मां ने यह कदम उठाया।
ग्राम इकौना में दिन भर हर किसी के मुंह पर सिर्फ महिला और उसके दोनों मासूमों की मौत की चर्चाएं होती रही। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों के शव एंबुलेंस से गांव पहुंचे तो गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जब घर से तीनों अर्थियां एक साथ उठीं तो परिजन व रिश्तेदारों के रोने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। देर शाम गांव के बाहर श्मशान घाट पर मृतका व उसके दोनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
--------------
-----------
घर में मिला सुसाइड नोट, लिखा दबाव सहन नहीं हुआ
महिला (मृतका लक्ष्मी) का एक सुसाइड नोट घर में मिला है। जिसमें उसने सबसे पहले लिखा है कि रामप्रकाश की पत्नी की मौत। फिर नीचे लिखा है कि किसी का दोष नहीं, कमी हमारी है। किसी का दबाव सहन नहीं हुआ। बच्चे दो हैं, क्योंकि कोई सहारा नहीं है तो अपने बच्चे साथ ले मरे तो कहीं तो साथ ले जाएं। सास- ससुर की कोई बात नहीं है। परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर किसका दबाव है।
विज्ञापन
भाई ने कहा - बहन की मौत संदिग्ध
मृतका लक्ष्मी के भाई मध्य प्रदेश के सागर जिला के ग्राम बराटा निवासी इमरत ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन लक्ष्मी से मोबाइल फोन पर बात हुई थी, वह परेशान लग रही थी। उसने भाभी से बात कराने को कहा। इस पर उसने अपनी पत्नी से बहन की बात कराई। पत्नी ने बहन से कसम रखकर पूछा कि क्या बात है दबी आवाज में बात क्यों कर रही हो, इस पर उसने ज्यादा कुछ नहीं कहा। इमरत ने बताया कि उसकी बहन दसवीं तक पढ़ी थी और उसके ससुरालीजन संदूक में एक चिट्ठी मिलने की बात कर रहे हैं, जिसमें उसने लिखा है कि इसमें किसी की गलती नहीं है, लेकिन वह चिट्ठी उसे दिखाई नहीं गई। उसका आरोप है कि उसकी बहन की मौत संदिग्ध है। बहन के बच्चों का शव बांध के गेटों के पास मिला, जबकि बहन का शव उस स्थान से काफी दूर पेड़ पर लटका मिला। बहन की मौत की जांच होनी चाहिए।
----------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से हुई मौत की पुष्टि
महिला व दोनों बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए। इनमें महिला की फांसी लगाने से ही मौत होना आया है। जबकि दोनों बच्चों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उनके शरीर में अलग से कोई चोट या अन्य निशान नहीं पाए गए हैं।