{"_id":"5d10e40a8ebc3e5f1e74fa52","slug":"sucied-jhansi-news-jhs142034911","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में युवक ने फांसी लगाई
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में राहुल (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को तालपुरा निवासी लक्ष्मण परिहार का पुत्र राहुल घर पर था। उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसे उतार कर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई वहां पर मिले मोबाइल पर ब्लू बेल्स गेम चलता मिला है। इससे पता चलता है कि उसने कोई टारगेट को प्राप्त करने के लिए ही छत के पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पिता आगरा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मां मीना देवा परीक्षा में अपने मायके में रहती हैं। वह दादा जगत सिंह परिहार के साथ रहकर यहां पर पढ़ाई करता था। उसने इसी साल इंटरमीडिएट किया था। दोपहर में वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दादा वहां पहुंचे तो उसे लटका देखा। उनके शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंच गए। सभी ने फंदे से उसे उतारा। दादा ने बताया कि वह मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। कमरे में मोबाइल पर गेम चलता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।