फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide man

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
sucide man
फोटो
विज्ञापन

सब कुछ ठीक था, फिर क्यों लगा ली फांसी
- चाट विक्रेता के आत्महत्या करने से हैरान हैं परिजन
- इकलौता पुत्र था, शादी में गए थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र की नगरिया कॉलोनी में रहने वाले चाट विक्रेता ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। परिजन एक शादी में शामिल होने फतेहपुर के बहरामपुर गए थे। परिवार का वह इकलौता पुत्र था। परिजन हैरान हैं कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था तो उसने ऐसा कदम क्यों उठा लिया।
मूलरूप से कौशांबी के अजुहा निवासी पंजाबी लाल गुप्ता परिवार के साथ नवाबाद क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी में रहते हैं। उनकी तीन पुत्रियां हैं और एक बेटा हेमू गुप्ता उर्फ कल्लू (28) था। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो गई है, जबकि दूसरे नंबर की नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। हेमू कचहरी चौराहा के नजदीक चाट का ठेला लगाता था। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी वही निभा रहा था। विगत छह दिसंबर को हेमू की मौसी की लड़की की शादी फतेहपुर के बहरामपुर में थी। माता- पिता और छोटी बहन शादी में शामिल होने गए थे। वह तीनों सोमवार की शाम बरौनी ग्वालियर मेल से वापस झांसी लौट रहे थे। परिजनों की लगातार मोबाइल पर हेमू से अच्छी तरह बातचीत हो रही थी। आखिरी बार चिरगांव के नजदीक पिता पंजाबी लाल ने उससे कहा कि घर पर दूध लेकर रख लेना, मां के सिर में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे परिजन जब घर लौटे तो कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका को देख परिजनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी छत के रास्ते से अंदर गए तो वह जाल पर रस्सी के सहारे लटके हेमू के शव को देख दंग रह गए। अंदर से दरवाजे पर ताला लगा था। ताला तोड़ा गया, तब कहीं जाकर परिजन अंदर आ सके। हेमू का रस्सी पर शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर हेमू के चचेरे भाई ऋषभ गुप्ता ने बताया कि परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था, फिर क्यों उसने फांसी लगा ली। किसी को समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed