{"_id":"5f7236518ebc3e9b99243e3b","slug":"sucide-jhansi-news-jhs177381552","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों के साथ जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों के साथ जान दी
विज्ञापन
इसी कुएं में महिला ने बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी।
- फोटो : DEHAT
ओरछा (झांसी)। पति से विवाद के बाद अपने मायके ओरछा थाना क्षेत्र के घटवाहा गांव आई एक महिला ने रविवार की रात एक कुएं में दो बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से गांव में शोक है।
घटवाहा गांव निवासी गुलाब अहिरवार की बेटी अनीता (40) की शादी उरदौरा गांव निवासी बालकिशुन अहिरवार से हुई थी। बालकिशुन खेती किसानी करता है। गुलाब के अनुसार पति से विवाद होने पर एक दिन पहले अनीता पांच साल की बेटी नंदनी और दो साल के बेटे झब्बू के साथ उसके घर आई। रविवार की रात सभी लोग सोने चले गए। रात में किस वक्त अनीता उठी और बच्चों को लेकर चली गई, पता नहीं चल सका।
सुबह परिवार के लोग उठे तो अनीता और दोनों बच्चे नहीं दिखे। इधर-उधर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह आठ बजे गांव के लोगों ने पास के कुएं में अनीता और दोनों बच्चों के शव पड़े पाए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।