फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide

बहनें लगा रही थीं मेंहदी, भाई को फंदे लटका देख मच गया कोहराम

Tue, 04 Aug 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले शुभम के फांसी लगा जाने के बाद कोहराम मचा हुआ है। चारों बहनों में छोटा भाई शुभम सबसे प्यारा था। घटना के बाद बहनें विश्वास नहीं कर पा रहीं हैं कि उनका भाई इस दुनिया से चला गया। सूचना पाकर घर पहुंचे रिश्तेदार व पड़ोसी सांत्वना देने में लगे रहे।
विज्ञापन

रविवार की रात शुभम की बहनें मेंहदी लगाकर अगले दिन रक्षाबंधन की तैयारी में जुटी थीं। दो दिन पहले ही वह भाइयों के लिए खरीदारी भी कर चुकी थीं। अचानक रात को बैठकर तैयारी में जुटी थीं, तभी शुभम के फांसी लगाने के बाद हड़कंप मच गया। कमरे में पहुंची बहनें शुभम को फांसी पर लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका भाई इतना बड़ा कदम उठा लेगा। शुभम की चारों बहनें उससे बहुत स्नेह करती थीं। भाई को फंदे पर लटका देख सुधबुध खो बैठीं। लोगों ने पहुंचकर समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed