फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide

युवक ने दादा की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 26 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide
गुरसराय थाना क्षेत्र के एरच रोड निवासी कपिल यादव (23) पुत्र इंद्रजीत यादव ने शनिवार को दोपहर में तीन बजे के करीब दादा की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर लोग कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कपिल के पिता की बचपने में ही मौत हो चुकी है। उसकी परवरिश दादा-दादी ने की थी। उसकी मां पिरोना में रहती है। वह खेती किसानी कर ही दादा-दादी का भरण पोषण करता था। इसके अलावा कोई काम नहीं करता था। परिवारवालों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में वह कमरे में लेटा था। पानी पीने के बहाने घर में आंगन में आया और रायफल से खुद को गोली मार ली। दादा घर के बाहर बैठे थे और उसकी दादी पड़ोस में थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर वह आंगन में आए तो कपिल खून में लथपथ पड़ा था। बताया जाता है कि उसकी संगत खराब लड़कों से हो गई थी। इसकी वजह से मां भी अपने पास नहीं रखती थी। यहां पर दादा और दादी उसकी देखरख करते थे। हालांकि घरवाले उसके आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जपुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग भी बुझा
कपिल की उम्र जब तीन साल की थी तो उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके दादा-दादी पिरौना में पैतृक घर छोड़कर नगर में ही आकर रहने लगे थे। उसकी मां पुराने ही घर में थी। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। उसकी मौत से दादा-दादी के अलावा मां का भी बुरा है। उसका कहना है कि बेटे के सहारे ही जी रही थी। अब आगे की जिंदगी कैसे कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed