फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide

किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 29 Jun 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide
चिरगांव। थाना चिरगांव के पास पहाड़ी बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात एक बजे किसान ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर नींद से जागे पत्नी व बच्चे मौके पर पहुंचे तो उन्हें कमरे में खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गए। परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग निवासी बहादुर सिंह (57) अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की रात पत्नी रेखा व बच्चों के साथ खाना खाकर सोने चले गए। पत्नी व बच्चे अंदर वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि वह आगे वाले कमरे में लेटे थे। रात करीब 1 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी की नींद खुल गई। आवाज सुनकर सभी कमरे में पहुंचे, जहां बहादुर सिंह को खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गए। पड़ोसियों की मदद से परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया। परिजन व पुलिस आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। मृतक के पुत्र गजेंद्र ने भी तहरीर में आत्महत्या का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तमंचे में फंसा था खोखा
पुलिस के अनुसार मृतक के सिर में गोली लगी थी, जो पीछे तक निकल गई थी। कमरे में तमंचा व उसमें लगा हुआ खोखा भी बरामद हुआ। इसके साथ ही कमरे से लेकर छत तक खून की बूंदे भी थीं। तमंचा मिलने को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की बीमारी से परेशान थे
परिजनों के मुताबिक वह पत्नी की बीमारी को लेकर भी परेशान रहते थे। उनके तीन पुत्रियां व एक पुत्र भी है। इनमें वह दो पुत्रियों की शादी भी कर चुके हैं। छोटी पुत्री की शादी अप्रैल महीने में ही होनी थी, लेकिन लॉॅकडाउन के चलते कारण नहीं हो सकी थी। पुत्र गजेंद्र बीएससी का छात्र है, जो झांसी में पढ़ रहा है। वर्तमान में वह घर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed