फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sucide

पति ने साथ फरीदाबाद ले जाने से किया इनकार तो पत्नी ने दी जान

Sun, 28 Jun 2020 06:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
sucide
sucide
झांसी। थाना क्षेत्र के जखौरा गांव में शनिवार की रात को चंद्रभान अहिरवार की पत्नी भारती ने कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंद्रभान फरीदाबाद में एक ठेकेदार के यहां मुनीम का काम करता है। कोरोना में लॉकडाउन के समय वह अपने गांव आ गया था। शनिवार को ठेकेदार ने उसे वापस बुलाने के लिए फोन किया। वह जाने की तैयारी कर रहा था। इस बीच पत्नी भी साथ चलने के लिए कहने लगी। इस पर पति ने कहा कि हालात ठीक होने पर तुमको ले जाएंगे। इसी से वह नाराज हो गई। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम जखौरा निवासी चंद्रभान अहिरवार फरीदाबाद में रहकर एक ठेकेदार के पास मुनीम का काम करता है। कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से सारे काम ठप हो गए थे। इस पर वह भी अपने गांव आ गया। तीन महीने से वह अपने गांव में ही पत्नी भारती और बच्चों के साथ रह रहा है। भारती का मायका झांसी के नगरा में है। शनिवार को दिन में ठेकेदार ने उसे वापस बुलाने के लिए फोन किया। इस पर वह अकेले फरीदाबाद जाने के लिए तैयारी करता रहा। शाम को उसे फरीदाबाद के लिए निकला था। वह पति से उसे और बच्चों को भी साथ लेकर चलने के लिए कहने लगी। इस पर उसने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि कोरोना खत्म होने के बाद जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो साथ ले जाएंगे। इससे वह नाराज हो गई। पति ने बताया कि इसके बाद वह कमरे में चली गई। अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी विवेक कुमार मौर्य ने पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
भारती अपने पीछे तीन छोटे बच्चे भी छोड़ गई है। चंद्रभान फरीदाबाद में काम करता है। अब वह अपने बच्चों को किसके भरोसे छोड़कर जाएगा। गांववालों का कहना है कि अब उसे अपने बच्चों को भाइयों के सहारे छोड़कर जाना पड़ेगा। क्योंकि कमाई के लिए तो उसे बाहर जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed