{"_id":"5e503a4a8ebc3ef382540930","slug":"sucide-jhansi-news-jhs1607064171","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक ने पी लिया कीटनाशक, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक ने पी लिया कीटनाशक, चली गई जान
Sat, 22 Feb 2020 03:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की शाम थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगवास में क्रिकेट खेलने के दौरान आधा दर्जन ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर एक युवक ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। पुलिस ने युवक की मौत के मामले में छह लोगों के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम नगवास निवासी प्रवेश (21) पुत्र फेरनलाल अहिरवार बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे घर के पीछे मैदान में अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी बीच गांव के छह लोग आए और गाली- गलौज करने लगे। प्रवेश को बल्ले से पीटा गया। धमकाया भी गया। इससे क्षुब्ध होकर प्रवेश ने घर में जाकर कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे जखौरा स्थित सीएचसी केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में थाना जखौरा पुलिस ने मृतक के भाई जितेंद्र की तहरीर पर दयाराम, हरीराम, श्रीराम, धनीराम, करतार एवं कपूर के खिलाफ मारपीट एवं आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रवेश के पिता फेरनलाल ने करीब एक साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।