फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Subsidy on loans to buy cattle

लोन से दुधारू पशु खरीदने पर सब्सिडी

Wed, 01 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Subsidy on loans to buy cattle
dairy loan jhansi news - फोटो : demo
केंद्र सरकार डेयरी उद्यमिता विकास योजना को बढ़ावा देने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को लोन पर भारी छूट देगी। आवेदक दुधारू पशु खरीदने के लिए किसी भी बैंक से पांच लाख रुपये तक लोन ले सकता है। इसमें से सिर्फ तीन लाख पच्चीस हजार रुपये ही उसे वापस करने होंगे और इस रकम पर ही ब्याज लगेगा। सामान्य वर्ग के लोग मार्च तक योजना का लाभ ले सकते हैं। अभी तक यह योजना एससी और एसटी वर्ग के लिए ही थी।
विज्ञापन

डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने और लोगों को शुद्ध दूध आदि मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार 2011 से डेयरी उद्यमिता विकास योजना चला रही है। इसमें लोन लेने पर लोगों को रकम चुकाने पर छूट मिलती है। अभी तक यह योजना सिर्फ एससी और एसटी वर्ग के लिए ही थी। इस वर्ग को लोन की रकम पर 33 प्रतिशत छूट मिलती थी। जनवरी में योजना का दायरा बढ़ाकर सामान्य वर्ग के लिए भी लागू कर दिया गया है। सामान्य वर्ग को लोन की रकम पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके तहत अधिकतम दस गाय या भैंस के लिए पांच लाख का लोन मिलेगा और न्यूनतम दो पशुओं के लिए एक लाख का लोन मिलेगा। इसके लिए बैंक के पास धरोहर रखनी जरूरी है। 
विज्ञापन


ये ले सकते हैं लाभ
- किसान, उद्यमी, एनजीओ, कंपनियां, स्वंय सहायता समूह, मिल्क यूनियन और फेडरेशन इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगी सब्सिडी
यदि आप पांच लाख का लोन लेते हैं तो सामान्य वर्ग के लिए तीन लाख पच्चीस हजार रूपये पर ही ब्याज लगाया जाएगा और इतनी रकम ही चुकानी होगी। इसके लिए आप अधिकतम 60 महीने और न्यूनतम 36 महीने की किस्त बनवा सकते हैं। एससी और एसटी वर्ग के लिए तीन लाख 33 हजार पर ब्याज लगेगा और इसी रकम को चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी होगी किस्त
पांच लाख का लोन लेने पर यदि आप पांच साल की किस्त बनवाते हैं तो, एक महीने में आपको 8436 रूपये चुकाने होंगे। लोन की किस्त पशु खरीदने के एक महीने बाद से शुरू होगी। ब्याज की दर सामान्य होगी।  



बैंक का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिले। इसके लिए हर शाखा पर कैंप लगाए जा रहे हैं। सामान्य वर्ग के लिए मार्च तक ही यह योजना चल रही है। इच्छुक लोग ग्रामीण बैंक की शाखाओं में संपर्क कर सकते हैं।
- एसके व्यास, मंडल प्रबंधक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed