फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students wandering to get their marksheets corrected

अपना अंकपत्र ठीक कराने के लिए भटक रहे छात्र

Thu, 26 Aug 2021 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Students wandering to get their marksheets corrected
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सैकड़ों बच्चों को उपलब्ध कराए गए अंकपत्रों पर अंक ही नहीं चढ़े हैं। नंबर कैसे चढ़ेंगे, इसका जवाब न तो विद्यालय दे पा रहे हैं और न ही विभाग। अंकपत्र दुरुस्त कराने के लिए बच्चे स्कूल और विभाग के बीच फुटबॉल बने हुए हैं।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना काल में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन न कराकर पिछले अंकों के आधार पर उन्हें प्रोमोशन दे दिया। इसमें बच्चे पास तो हो गए लेकिन सैकड़ों विद्यार्थी अंकपत्र में मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। सबसे अधिक दिक्कत तो उन छात्रों को है जिनके अंकपत्र में नंबर ही नहीं दिए गए हैं जिससे वे अधर में लटके हुए हैं। छात्र जब स्कूल पर जा रहे हैं तो उन्हें अधिकारियों के पास भेजा रहा है जबकि अधिकारी उन्हें विद्यालयों से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे छात्र पुन: परीक्षा में बैठ सकते हैं। वहीं, छात्रों का कहना है कि जब तक हमारे अंक नहीं मिलते हम कैसे मान लें कि हम अपने परीक्षाफल से संतुष्ट हैं या नहीं। अधिकांश बच्चों का कहना है कि एक बार शिकायत की थी, तब से प्रधानाचार्यों द्वारा फिर से परीक्षा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है ताकि वे अपनी कमियों को छिपा सकें। इसके लिए वे हम लोगों और हमारे अभिभावकों पर लिखित प्रार्थना पत्र देने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षाफल में त्रुटियां आई हैं। त्रुटियों के निराकरण के लिए बोर्ड ने उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है। इसमें ऐसे छात्र भी शामिल हैं जिनके अंकपत्र पर नंबर नहीं हैं। त्रुटियों को दूर कराने के लिए वे अपने विद्यालय से संपर्क करें। इसके लिए विद्यालय बोर्ड से पत्राचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed