{"_id":"68c091d4fa9568b75403cc72","slug":"students-got-angry-when-bu-administration-locked-the-canteen-jhansi-news-c-11-jhs1019-637488-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू प्रशासन ने कैंटीन में डाला ताला तो गुस्साए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू प्रशासन ने कैंटीन में डाला ताला तो गुस्साए छात्र
विज्ञापन
- वरिष्ठ छात्र समता हॉस्टल में जाने के लिए तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि के वरिष्ठ छात्र लार्ड बुद्धा हॉस्टल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके चलते मंगलवार को कैंटीन में ताला डाल दिया गया, जिससे छात्र भड़क गए। रात्रि तक गुस्साए छात्र हॉस्टल से हटाने का विरोध करते रहे।
बीयू परिसर में छात्रों के तीन हॉस्टल समता, लाॅर्ड बुद्धा और ओबीसी हैं। विवादों के चलते बीयू प्रशासन ने केवल प्रथम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल में रखने का फैसला लिया, जिसका छात्रों ने विरोध किया। मौके की नजाकत देख बीयू प्रशासन ने अपना फैसला बदल लिया। इसके बाद तय किया कि वरिष्ठ छात्र समता हॉस्टल में रहेंगे और नवप्रवेशितों को लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल आवंटित किया जाएगा। लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद वरिष्ठ छात्र हॉस्टल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। रात में छात्र हॉस्टल से बाहर आ गए और समता हॉस्टल में भेजने का विरोध करने लगे।