फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students get answer drow Drop box

अब ड्राप बॉक्स में विद्यार्थी डालेंगे सवालों के जवाब, शिक्षक करेंगे जांच

Wed, 09 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students get answer drow Drop box
बीपिन विहारी इंटर कॉलेज में रखे गए ड्रॉप बॉक्स। अमर उजाला
झांसी। कोरोना काल में स्मार्ट फोन व इंटरनेट की कमी होने से ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित विद्यार्थियों की पढ़ाई कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अनोखा तरीका निकाला है। निदेशालय के निर्देश पर ऐसे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए जिले के विद्यालयों में ड्राप बाक्स (पत्र पेटिका) लगने लगे है। इस बॉक्स में विद्यार्थी पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर लिखकर डालेंगे, जिसे शिक्षक जांच करेंगे। शिक्षक भी ड्राप बॉक्स के माध्यम से शैक्षिक सामग्री भी विद्यार्थियों को देंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के कारण इन दिनों स्कूल - कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ाया नहीं जा रहा है। उन्हें स्वयंप्रभा चैनल और दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के माध्यम पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई भी करा रहे है। ऐसे में कई विद्यार्थियों के पास इंटरनेट की सुविधा व स्मार्ट फोन न होने की वजह से वे पढ़ाई से वंचित हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कराने के लिए माध्यमिक निदेशालय ने सभी कॉलेजों में कक्षावार ड्राप बॉक्स लगवाने के निर्देश दिए है। विद्यार्थी इस बॉक्स में प्रश्नों के उत्तर लिखित डालेंगे, जिससे वह शिक्षकों तक पहुंचा सके। इसके साथ ही शिक्षक भी इस बॉक्स के माध्यम से विद्यार्थियों तक पढ़ाई की सामग्री पहुंचाएंगे। बीते दिनों झांसी आए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भी ड्राप बॉक्स लगाने को लेकर जोर दिया था। ऐसे में कुछ स्कूलों ने ड्राप बॉक्स लगवाने शुरू कर दिए है। बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज के परिसर में भी यह ड्राप बाक्स लगाए गए है। हालांकि अधिकांश राजकीय, अनुदानित एवं प्राइवेट स्कूल ऐसे है, जिन्होंने यह ड्राप बॉक्स अभी तक नहीं लगवाए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा कि सभी स्कूल ड्राप बॉक्स लगवा लें। जो स्कूल नहीं लगवा रहे है, वह चिह्नित होंगे और कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed