फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Student was not murdered in love affair, police started investigation

प्रेम प्रसंग में तो नहीं की गई छात्र की हत्या, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Sat, 09 Oct 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student was not murdered in love affair, police started investigation
झांसी। राहुल की हत्या के बाद परिजन भले ही अभी पुलिस को कुछ नहीं बता पा रहे हों लेकिन, कारोबारी पुत्र की जिस तरह हत्या हुई उससे पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। राहुल बीएड का छात्र था। रात में अचानक मोबाइल पर मेसेज के जरिए उसे बाहर बुलाया गया। राहुल के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। पुलिस को लग रहा है कि किसी ने बदला लेने के इरादे से उसके शरीर को बेदर्दी से चाकुओं से गोदा। सबसे पहला वार गले में किया गया। गले पर हुआ वार काफी गहरा था। उससे काफी खून बह गया लेकिन, हत्यारे ने इसके बावजूद उसके शरीर पर कई जगह चाकू मारा। उसके अंर्तवस्त्र भी अस्त-व्यस्त थे। क्राइम सीन को देखने से पता चलता है कि हत्या करने के बाद उसे घसीटकर काफी दूर तक ले जाया गया है और बाद में मंदिर परिसर में फेंक दिया गया है। छात्र के गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी भी मिली है। इससे साफ है कि हत्या लूट के लिए तो नहीं की गई है। जिस बेरहमी से कत्ल किया गया है उससे साफ है कि रंजिश कोई गहरी ही है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। राहुल के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी नैपाल सिंह का भी कहना है कि पुलिस इन सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed