{"_id":"5d8bc7f68ebc3e012c652e2e","slug":"student-molistation-police-treat-jhansi-news-jhs1489184105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को छेड़ा, पुलिसकर्मियो को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को छेड़ा, पुलिसकर्मियो को धमकाया
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा के विरोध करने पर घर पहुंचकर परिजनों को भी पीटा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को धमकाते हुए लाइन हाजिर करवाने की भी धमकी। पूरा मामला डीआईजी के संज्ञान मेें आने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिसकर्मियों को धमकाने की मामला भी कैमरे भी कैद हुआ है। इसमें एक आरोपी खुद को सत्ताधारी पक्ष का नेेता बता रहा है।
थाना सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली छात्रा 23 सितंबर को कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान आशीष श्रीवास ने अपने दो साथियों के साथ पीछा कर परेशान करने लगे औैर सभी ने मिलकर रोकने की कोशिश भी की। 24 सितंबर को छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सभी को थाने बुलाया। इसकी जानकारी लगते ही आशीष श्रीवास अपने साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचा। जहां शिकायत वापस लेने की बात करते हुए धमकाने लगा। विरोध करने पर छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट की। परिजनों ने इसकी जानकारी डायल 100 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागे नहीं, बल्कि एक आरोपी ने खुद को सत्ताधारी पक्ष का नेता बताते हुए सभी को धमकाया। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करवाने की भी धमकी दी। यहां से पुलिस बैरंग लौट गई। बुधवार को पूरे प्रकरण की जानकारी डीआईजी सुभाष सिंह बघेल के पास पहुंची। जहां उन्होंने आरोपियों पर कार्रर्वाई के निर्देश सीपरी पुलिस को दिए। आनन फानन में सीपरी पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाकर आरोपी आशीष श्रीवास, नीतीराजा व एक अज्ञात युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पूरे मामले का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। गुंडई किसी की भी बर्दाश्त नहीं होगी। पूरे प्र्रकरण की जांच एसपी सिटी को भी सौंपी गई है।
सुभाष सिंह बघेल, डीआईजी