{"_id":"5d35e5f48ebc3e6d243bbf12","slug":"student-from-delhi-beaten-by-railway-employee-jhansi-news-jhs1441385185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के छात्र को कर्मचारी ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के छात्र को कर्मचारी ने धुना
विज्ञापन
दिल्ली के छात्र को कर्मचारी ने धुना
झांसी। रेलवे स्टेशन की बुकिंग खिड़की पर दस रुपये का नोट बदलने को लेकर कर्मचारी और यात्री के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। इस बात से खफा कर्मचारी ने अपने तीन साथियों की मदद से प्लेटफार्म पर यात्री की धुनाई कर दी, इससे यात्री घायल हो गया। बाद में उसने मामले की शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र के माधौपुर निवासी रजनीश रंजन नई दिल्ली के दयाल कॉलेज में पढ़ते हैं। यहां से बीए करने के बाद सोमवार को वह बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एमए में प्रवेश लेने आए थे। वापसी में दिल्ली का टिकट लेते वक्त रेलवे स्टेशन पर उनका बुकिंग कर्मचारी से विवाद हो गया। कर्मचारी उनको दस रुपये का सिक्का दे रहा था, वह उसे लेने से मना कर रहे थे। छात्र का कहना था कि सिक्का घिसा हुआ और वह दिल्ली में नहीं चलेगा। इस बात को लेकर उनके बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। छात्र टिकट लेकर चला गया मगर कर्मचारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपनी सीट छोड़कर प्लेटफार्म पर आ गए और अपने तीन साथियों की मदद से छात्र को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में छात्र ने मामले की लिखित जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर के कक्ष में पहुंचकर मामले की जांच की और कर्मचारी के बयान दर्ज किए। वहीं, छात्र का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। देर रात थाने में दोनों पक्षों में समझौते प्रयास चल रहे थे।