{"_id":"62814baf1f037e4c753e6a28","slug":"student-dies-after-coming-under-wheel-while-getting-off-roadways-bus-jhansi-news-jhs2207868197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से उतरते समय पहिये के नीचे आने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से उतरते समय पहिये के नीचे आने से छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर/ बंगरा। रविवार को पूर्वाह्न के समय बरियाबेर हाईवे पर बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की रोडवेज बस से उतरते समय बस के पहिये के नीचे आने से
मौत हो गई। छात्र बस से उतर रहा था तो उसका बैग खिड़की में फंस गया जिससे वह बस के पहिया के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। छात्र अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह अपने गांव से
प्रैक्टिकल देने के लिए रानीपुर के एक महाविद्यालय जा रहा था।
ग्राम भदरवारा उसरन खिरक निवासी 21 वर्षीय संजीत पुत्र जगदीश रायकवार सुबह 10 बजे अपने गांव से रोडवेज बस में सवार होकर प्रैक्टिकल देने के लिए रानीपुर महाविद्यालय जा रहा था। वह रानीपुर के एक
महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। वह बस में सवार होकर जैसे ही बरियाबेर चौराहे पर बस से नीचे उतरने लगा तभी उसका बैग फंस गया और संतुलन बिगड़ने से छात्र बस के पहिये के नीचे जा पहुंचा। तभी बस चालक ने बस आगे बढ़ा दी और छात्र
विज्ञापन
पहिये के नीचे आ गया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। किसी कार्य से निकल रहे उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर तुरंत एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। शव को मऊरानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बताया जाता कि बस चालक आगे बस खड़ी कर फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी अजीत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। बताया गया कि छात्र अपने परिवार में अपने पिता का इकलौता पुत्र है। सूचना पाकर परिवार कि लोग भी आ गए। एकलौता पुत्र होने की वजह से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पढ़ाई-लिखाई में तेज था युवक
मऊरानीपुर। दुर्घटना के शिकार छात्र संजीत के पिता जगदीश रैकवार ने बताया कि उसका बेटा पढ़ने में तेज था। हम लोगों ने उसकी शादी की बात चलाई थी तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। उसने कहा था कि पहले वह पढ़ाई पूरी करेगा। फिर अच्छी नौकरी करने के बाद ही शादी करेगा। संजीत ने कहा था कि जब तक मेरी नौकरी न लग जाए तब तक मेरी शादी की बात नहीं चलाना। जगदीश रैकवार ने बताया कि संजीत जब पांच वर्ष का था तब उसकी मां की मौत हो गई थी। चारो ंलड़कियों की शादी करने बाद मेरे लिए वही सहारा था। सरकारी अस्पताल परिसर पहुंची संजीत के बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।