{"_id":"5e512c288ebc3ef3f931161d","slug":"student-committed-suicide-for-not-getting-admit-card-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल में शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल में शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
Sat, 22 Feb 2020 06:57 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा का प्रवेश पत्र न दिए जाने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भड़के आक्रोश के चलते परिजन छात्रा का शव लेकर स्कूल पहुंच गए और स्कूल परिसर में ही रखकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मोके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी रोड पर स्थित महात्मा हंसराज पब्लिक स्कूल का है। शहर क्षेत्र में रहने वाले दिगंबर जैन महासमिति के मंत्री राजेंद्र जैन की पुत्री खुशी महात्मा हंसराज पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बता दें कि सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षाएं नजदीक आ चुकी हैं।
विज्ञापन
खुशी को विद्यालय द्वारा प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा था। इससे खुशी परेशान थी। मानसिक रूप से परेशान खुशी ने कल रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश आज सुबह परिजनों ने फंदे पर लटकती देखी।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजन खुशी की लाश को लेकर विद्यालय पहुंच गए और लाश को विद्यालय परिसर में ही रख दिया। विद्यालय में हंगामा होने की स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।