फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student committed suicide by hanging herself Troubled by blackmailing in Jhansi

पड़ोसी कर रहे थे ब्लैकमेल: फोन कर आरोपियों ने छात्रा की मां को बुलाया मिलने; घर लौटी तो फंदे से लटकी मिली बेटी

Thu, 14 Nov 2024 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

झांसी जिले में एक छात्रा का घर में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
student committed suicide by hanging herself Troubled by blackmailing in Jhansi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड महाविद्यालय में बीए की छात्रा ने दो युवकों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा के परिजन ने पड़ोस के दो युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली के सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले राम गोपाल राजपूत ई-रिक्शा चलाते हैं। बड़ी बेटी दीपाली (19) उर्फ छवि बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी। पिता राम गोपाल के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उससे रंजिश मानता है। कोचिंग जाने पर आरोपी परिवार के युवक बेटी का पीछा करने के साथ उसे धमकाते थे। दीपाली के शिकायत करने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद आरोपी युवक फिर से दीपाली को परेशान करने लगे। उसे किसी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगे। सोमवार को दीपाली ने एक महिला के खाते में नौ हजार रुपये ट्रांसफर किए। पिता के पूछने पर वजह नहीं बताई। मंगलवार दोपहर दीपाली की मां नीतू को आरोपी युवकों ने फोन करके बुलाया था। उसकी मां युवकों से मिलने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर दीपाली परेशान हो उठी। अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मां के लौटने पर वह फंदे से लटकी मिली। मां के शोर मचाने पर परिजन आ गए। सीआ सिटी रामधीर सिंह के मुताबिक परिजन की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed