फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   student commits suicide by hanging

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
student commits suicide by hanging
गुरसराय। गरौठा तहसील के अंतर्गत आने वाले थाना गुरसराय के ग्राम खैरो में ग्यारहवीं का छात्रा मिनी कुशवाहा ने अटारी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। वह अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। मौत का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात्रि मिनी अपने दादा- दादी के साथ घर पर थी। बाकी परिजन रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मऊरानीपुर गए हुए थे। दादा का कहना है कि रात्रि में उनको अटारी से कुछ आवाजें सुनाई दीं। लगा कि कोई हाथ- पैर फड़फड़ा रहा है। देखने के लिए वह ऊपर बने कमरे में पहुंचे तो वहां मिनी फांसी पर लटकी हुई थी। वह हाथ- पैर हिला रही थी। उन्होंने तुरंत फांसी में प्रयुक्त रस्सी काटी। मिनी का फंदा खोला। वह दम तोड़ चुकी थी। मिनी के चचेरे भाई एवं चाचा का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। मिनी से भी किसी की कोई कहासुनी नहीं हुई थी। मिनी ने कक्षा 11वीं की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

मृतका के दादा- दादी का कहना है कि 7 वर्ष पूर्व मिनी के पिता का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। इसके बाद माता की भी मौत हो गई थी। मिनी घर में अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक महेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed