फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   streetlight will be instaled in seepri over bridge

स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा सीपरी बाजार ओवर ब्रिज

Mon, 15 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
streetlight will be instaled in seepri over bridge
स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा अंधेरे में डूबा सीपरी ओवरब्रिज
विज्ञापन

झांसी। अंधेरे में डूबा रहने वाला सीपरी ओवरब्रिज जल्द ही रोशनी से जगमग होगा। महकमों के आपसी विवाद और कई महीने तक चली लिखा-पढ़ी के बाद सेतु निगम स्ट्रीट लाइट लगाने को राजी हो गया। इसके दोनों लेन में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम आरंभ करा दिया गया है। स्ट्रीट लाइट लग जाने से रात में भी ओवरब्रिज से निकलना सुलभ होगा।
लंबे इंतजार के बाद 19 अप्रैल से सीपरी ओवरब्रिज लोगोें के लिए खोला गया था। इसके बन जाने से नंदनपुरा, आवास विकास कॉलोनी आदि की ओर जाने वाले हजारों लोगों को काफी फायदा हुआ लेकिन, ओवरब्रिज में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी। रोशनी न होने से शाम होते ही ओवरब्रिज अंधेरे में डूब जाता है। इस वजह से यहां अकसर दुर्घटनाएं होनी शुरू हो गई। अंधेरे की वजह से ओवरब्रिज में हुई दुर्घटना के चलते एक महिला को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। मार्ग प्रकाश के लिए सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम को कहा गया लेकिन, तीनों महकमे इसके लिए राजी नहीं हुए। इस वजह से करीब छह माह तक पेच फंसा रहा।
विज्ञापन

नगर निगम ने सेतु निगम के ओवरब्रिज बनवाने के साथ उसके रख-रखाव का जिम्मा होने की बात कहते हुए उसके पाले में गेंद खिसका दी। वहीं,पीडब्ल्यूडी ने मार्ग प्रकाश का काम खुद के पास न होने की बात कहते हुए इससे इंकार कर दिया। सेतु निगम का कहना था बजट सिर्फ पुल निर्माण के लिए जारी हुआ था। उसमें मार्ग प्रकाश का बजट शामिल नहीं था। तीनों महकमों कई माह तक एक-दूसरे के पाले में गेंद खिसकाते रहे जबकि अंधेरा होने के बाद यह ओवरब्रिज अत्याधिक खतरनाक हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी दबाव बनाया। आखिरकार सेतु निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों लेन पर कुल करीब 75 विद्युत पोल लगाए जाएंगे। इन पर एलईडी लगाई जाएगी। निगरानी का जिम्मा भी सेतु निगम को दिया गया है। सेतु निगम अभियंताओं के मुताबिक पोल लगाने का काम आरंभ हो गया है। जल्द ही यहां स्ट्रीट लाइट लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed