फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   street vendor will get 10 thausend loan

स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा 10 हजार का लोन

Mon, 25 May 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
street vendor will get 10 thausend loan
झांसी। लॉकडाउन में काम बंद होने से प्रभावित हुए स्ट्रीट वेंडरों को सरकार 10 हजार रुपये का लोन देगी। इसके लिए प्रमुख सचिव नगर विकास ने डीएम और मंडलायुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम और डूडा से वेंडरों की सूची मांगी है। इनको कैपिटल के तौर पर 10 हजार रु पये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में केंद्र सरकार की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया गया है। इसमें छोटे व्यापारियों और वेंडरों के लिए पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने जिला प्रशासन से छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों की सूची तलब की है। ताकि इनको दस हजार रुपये की मदद की जा सके। यह लोन पूंजी के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि ढकेल वाले फिर से अपना काम शुरू कर सकें। इस योजना का लाभ डिजिटल पेंमेंट के जरिए मिलेगा। वेंडरों को चिह्नित करने के दौरान बैंक खाता विवरण, पहचान पत्र और केवाईसी का संकलन किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग दीपक कुमार ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र लिख कर डूडा और नगर निगम के माध्यम से इस योजना के अपेक्षित लाभार्थियों का ब्यौरा मांगा है। डूडा के जरिए स्ट्रीट वेंडरों का चिह्नित कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed