फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   street shopkeeper place will be change after 15 days

सिर्फ 15 दिन ही फुटपाथ पर लग सकेंगी दुकानें

Thu, 28 Dec 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
street shopkeeper place will be change after 15 days
nagar nigam jhansi news - फोटो : demo
अब सिर्फ 15 दिन तक ही फुटपाथ की पटरी के पीछे बैठकर दुकानदार अपना व्यापार कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें तय स्थान पर अपनी दुकान लगानी पड़ेगी। जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन समिति के तहत सिर्फ 249 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। नगर निगम जल्द ही रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाएगा।
विज्ञापन


जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन समिति ने फेरी लगाकर या फुटपाथ पर दुकान चलाने वालों के बैठने के लिए जगह तय कर दी गईं हैं। सर्वे में 7,638 पटरी दुकानदार चिह्नित किए थे, अब रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन कराने की रफ्तार बहुत धीमी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक महीने में सिर्फ 249 दुकानदारों ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं। नगर निगम अभियान चलाकर स्ट्रीट वेंडरों का अतिक्रमण हटा रहा है। बीते रोज पटरी दुकानदारों ने प्रदर्शन कर मांग की थी कि जब तक सभी स्ट्रीट वेंडरों का रजिस्ट्रेशन न हो जाए, तब तक उन्हें हटाया न जाए। क्योंकि, इससे उनका रोजगार प्रभावित होता है। इस पर नगर निगम ने निर्णय लिया है कि स्ट्रीट वेंडरों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी जाएगी।
विज्ञापन


वेंडर फुटपाथ छोड़कर उसके पीछे लाइन लगाकर बैठ सकेंगे। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित समय में वेंडर रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, उप नगर आयुक्त अजीत सिंह ने बताया कि वेंडर के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाए जाएंगे। कैंप की तिथि जल्द फाइनल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है रजिस्ट्रेशन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए दो सौ रुपये, अनुसूचित जाति/ जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लिए सौ रुपये, सभी वर्ग की महिलाओं के लिए पचास रुपये, साठ वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और दिव्यांग के लिए बीस रुपये रजिस्ट्रेशन फीस है। रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए होगा।

यहां कराएं
नगर निगम कैंपस स्थिति जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, फोटो और राशन कार्ड की फोटोकॉपी ले जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

सर्वाधिक बड़ाबाजार में
सर्वे में चिह्नित किए गए 7,638 पटरी/ फुटपाथी दुकानदारों में से सर्वाधिक तीन हजार बड़ाबाजार में हैं। नगरा में एक हजार, सीपरी बाजार में एक हजार और बाकी दुकानदार शहर के अन्य क्षेत्रों में चिह्नित किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन को ठेकेदार सक्रिय
शहर में ऐसे ठेकेदार भी हैं, जो अपने रसूख के बल पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों से पैसे की उगाही करते हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होने से इस तरह के ठेकेदार सक्रिय हो गए हैं और किसी तरह से अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहते हैं। लेकिन, वह भूल रहे हैं कि जिनके रजिस्ट्रेशन होंगे वह आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे। उन दुकानदारों की बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर समय-समय पर हाजिरी चेक की जाएगी, जो भी दुकानदार किसी अन्य के स्थान पर बैठा मिलेगा, उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।


टूट जाएगा सिंडीकेट
अभी बड़ा बाजार, नगरा और सीपरी बाजार में ऐसे लोगों का सिंडीकेट सक्रिय है, जो नगर निगम के फुटपाथ की जगह बेच देते हैं। प्रमुख मार्केट में पांच फिट से लेकर आठ फिट की जगह साठ हजार से लेकर दो लाख रुपये तक में बेची जा रही है। जो भी व्यक्ति जगह लेता है, बदले में उसे लिखत-पढ़त में कुछ नहीं दिया जाता, बल्कि उसका आसपास के दुकानदारों से परिचय करा दिया जाता है कि अब इस जगह पर ये बैठेंगे। रजिस्ट्रेशन हो जाने और दुकानदारों के लिए जगह चिह्नित हो जाने से नगर निगम की जमीन बेचने वालों का सिंडीकेट टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed