फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stimet bill was being sold at Accessories

स्टीमेट बिल पर बेची जा रही थी एसेसरीज

Sat, 12 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Stimet bill was being sold at Accessories
झांसी। इलाइट-सीपरी बाजार मार्ग पर स्थित एक एसेसरीज (गाड़ियों के श्रृंगार की सामग्री) के प्रतिष्ठान में लाखों का करापवंचन प्रकाश में आया है। प्रतिष्ठान संचालक सही बिल की जगह ग्राहकों को स्टीमेट पर कच्चा बिल जारी कर रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विशेष अनुसंधान शाखा राजेश कुमार ने इलाइट-सीपरी बाजार मार्ग पर स्थित प्रकाश मोटर्स का सर्वे किया। इस प्रतिष्ठान में गाड़ियों की एसेसरीज का सामान बेचा जा रहा था। मगर ढाई सौ रुपये के ऊपर के सामान पर सही बिल देने की जगह ग्राहकों को स्टीमेट के रूप में कच्चा बिल थमाया जा रहा था।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रतिष्ठान संचालक टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। टीम ने स्टाक की स्थिति को दर्ज करने के बाद कच्चे व पक्के बिल बुकों को कब्जे में ले लिया। वाणिज्य कर टीम की कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रथम दृष्टया लाखों की टैक्स चोरी सामने आई है। शीघ्र ही इसका पूर्ण आकलन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में फंसता जा रहा व्यापारी
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान टीम ने पिछले दिनों मऊरानीपुर के मुख्य बाजार में स्थित दिनेश बुक डिपो का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान पाया गया था कि व्यापारी ने माल बेचने (ट्रेडिंग) का तो पंजीयन ले रखा है। मगर, खुद ही कापी, नोट बुक का निर्माण भी कर रहा है, जिसका पंजीयन नहीं लिया गया। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। टीम ने बरामद अभिलेखों की अब तक की जांच में करोड़ों का करापवंचन पकड़ा है।

तिल पर वसूला गया 6.67 लाख शमन शुल्क
झांसी। वाणिज्य कर सचल दल द्वारा बिना प्रपत्रों के पकड़े गए तिल से भरे ट्रक पर शुक्रवार को 6.67 लाख शमन शुल्क जमा कराया गया। शमन शुल्क जमा होने के उपरांत माल को अवमुक्त कर दिया गया।


वाणिज्य कर सचल दल ने बीती रात पूंछ से ग्वालियर बिना प्रपत्रों के ले जाए जा रहे तिल से भरे ट्रक नंबर यूपी 93 एटी 2227 को भांडेर रोड पर पकड़ा था। ट्रक में ग्यारह लाख रुपये की तिल लोड थी। शुक्रवार को संबंधित व्यापारी द्वारा वाणिज्य कर शमन शुल्क 4.40 लाख, मंडी शुल्क 22 हजार, विकास सेस 55 सौ रुपये व मंडी शमन शुल्क दो लाख रुपये जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed