{"_id":"6143a64b8ebc3e88394c8f87","slug":"stf-caught-one-crore-ganja-in-babina-dehat-news-jhs204494162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी में प्रयुक्त गांजे सहित दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी में प्रयुक्त गांजे सहित दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वाराणसी एसटीएफ की मदद से बबीना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये का गांजा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। तस्कर आंध्र प्रदेश से एक ट्रक में इसे हिसार ले जा रहे थे। बबीना टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही पुलिस ने तस्करों को घेरकर पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक वाराणसी एसटीएफ एवं लखनऊ एनसीबी को गांजा तस्करी का इनपुट मिला था। इसके मुताबिक एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा हिसार (हरियाणा) ले जाया जा रहा है। एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एनसीबी से राजकुमार शॉ एवं बबीना थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बबीना टोल प्लाजा के पास घेरेबंदी कर दी।
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रक जैसे ही बबीना टोल प्लाजा के पास पहुंचा पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। ट्रक में राजस्थान के बड़वा ग्राम निवासी नारायण सिंह एवं शिव सिंह बड़वा सवार थे। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि आंध्र प्रदेश से इस गांजे को हिसार में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक में 880 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले कई वर्षों के दौरान यह सबसे बड़ी बरामदगी है। बबीना थाने में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ लखनऊ एनसीबी की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।