{"_id":"eb21b9f783094da875236bfb43f7f7db","slug":"stealing-electricity-from-the-device-being-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइस से की जा रही बिजली चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइस से की जा रही बिजली चोरी
ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बिजली चोर विद्युत विभाग से दो कदम आगे चल रहे हैं। विभाग द्वारा चोरी पर अंकुश को मीटर घर के बाहर लगा दिए गए हैं, लेकिन अब डिवाइस के सहारे बिजली चोरी की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर विभाग सतर्क हो गया है। इस स्थिति से निपटने को अधीक्षण अभियंता ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विद्युत चोरी पर लगाम कसने को विद्युत विभाग द्वारा मीटर घर के बाहर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बंच कंडक्टर लाइन डाली जा रही है, ताकि कटिया डालकर बिजली चोरी न की जा सके। लेकिन, बिजली चोर विभाग से दो कदम आगे चल रहे हैं। उन्होंने इसका भी तोड़ निकाल लिया है।
बिजली चोरी के लिए वह डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं। डिवाइस के माध्यम से मीटर को छुए बगैर रीडिंग का डिस्प्ले बंद कर दिया जाता है। मीटर चलता बराबर रहता है, परंतु उसकी स्क्रीन पर यूनिट दिखाई नहीं देती हैं। इसके बाद मीटर रीडर को साधा जाता है। वह लगातार न्यूनतम रीडिंग का बिल बनाता रहता है।
विज्ञापन
लंबे समय तक बिजली चोरी के बाद मीटर खराब दर्शा कर बदलवा दिया जाता है। बिजली चोरी के इस हाईटेक खेल की खबर लगते ही बिजली विभाग चौकन्ना हो गया है।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार ने अधिशासी अभियंताओं को उक्त स्थिति पर लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं। नो-डिस्प्ले मीटरों की रीडिंग का बिल संशोधित न किया जाए। मीटर नो डिस्प्ले पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ता पर एफआईआर दर्ज की जाए। तदुपरांत, मीटर बदलने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि इससे बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता व असामाजिक तत्वों का मनोबल टूटेगा, जिससे विभाग को राजस्व की हानि से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मीटर रीडर्स की मीटिंग बुलाकर उन्हें निर्देशित करें कि कोई भी मीटर रीडर नो डिस्प्ले पर बिल न बनाए।
बिना अनुमति नहीं खुलेगा मीटर बॉक्स
झांसी। नगर में बिजली विभाग द्वारा बंच कंडक्टर केबल लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इन लाइनों में संयोजन मीटर बॉक्स से दिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी संविदा कर्मी संबंधित अभियंता /उप खंड अधिकारी की बगैर अनुमति एवं निश्चित कारण के मीटर बॉक्स नहीं खोलेगा। उल्लंघन पर सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।