फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   station road

स्टेशन रोड से गुजरना हुआ मुश्किल

Thu, 10 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 10 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
station road
झांसी। अशोक तिराहा से होकर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चल रहा नाली निर्माण का कार्य पैदल राहगीर व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन


इलाइट से अशोक तिराहा होकर जाने वाले स्टेशन मार्ग पर इन दिनों नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए लगने वाली सामग्री को ठेकेदार ने सुरक्षित जगह पर न डालकर सड़क पर ही डाल रखा है। इससे गिट्टी आदि पूरी सड़क पर फैली हुई है। निर्माण सामग्री के सड़क पर फैले रहने से वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से बच- बचकर निकलना पड़ रहा है। कार्य की गति को देखते हुए काम जल्द पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों की दिक्कतें जल्द खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। 
विज्ञापन


गड्डा बना परेशानी
झांसी। विद्युत विभाग द्वारा मेंहदी बाग स्थित राम जानकी मंदिर के निकट खंभा लगाने के लिए गड्डा खोदा गया था। एक माह बीतने के बाद भी खंभा नहीं लग सका है। इस कारण गड्डा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को हर समय अप्रिय घटना का डर बना रहता है। मानवाधिकार एसोसिएशन के सचिव सौरभ रावत भांजे ने जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed