फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Station master works with discipline and punctuality

अनुशासन और समय पालन के साथ कार्य करता है स्टेशन मास्टर

Mon, 20 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Station master works with discipline and punctuality
झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन रंगोली बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने दीप जलाकर तथा भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्टेशन मास्टर अनुशासन और समय पालन के साथ अपनी ड्यूटी निभाता है।
विज्ञापन

प्रथम सत्र का संचालन करते हुए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में भी स्टेशन मास्टर लगातार विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते रहे जिनकी बदौलत देश के कोने-कोने तक मालगाड़ियों और पार्सल गाड़ियों द्वारा न केवल लोगों को जरूरत के सभी सामानों की आपूर्ति निर्बाध गति से होती रही अपितु ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन की रक्षा भी हुई।
विज्ञापन

आगरा से आए एनसीआर जोन के जोनल सचिव उत्तम कुमार केंद्रीय उपाध्यक्ष एएम तिवारी, पूर्व जोनल अध्यक्ष एमएम परिधर ने बताया कि करोना काल में कार्य करने के दौरान चार स्टेशन मास्टर काल कवलित हो गए थे जिनके परिवारों को 50 हजार प्रति परिवार सहायता राशि के चेक मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दूसरे सत्र में आइस्मा की नवीन मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अजय दुबे को पुन: मंडल सचिव पर चुना गया। इसी प्रकार निशीथ माथुर मंडल अध्यक्ष, राजेश नामदेव मंडल कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश मीना मंडल कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन हुआ। अधिवेशन की सफलता के लिए मंडल सचिव अजय दुबे ने सभी स्टेशन मास्टर्स का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed