फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Staff nurse hanged herself was not married lived alone in the quarter

झांसी : स्टाफ नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं हुई थी शादी, क्वार्टर में रहती थी अकेली

Wed, 23 Mar 2022 03:26 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 03:26 AM IST
सार

जालौन के चुरखी थाना क्षेत्र के गांव बावई निवासी द्रोपदी की तैनाती सन 2014-15 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में हुई थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अकेले ही स्टाफ क्वार्टर में रहती थी।

विज्ञापन
Staff nurse hanged herself was not married lived alone in the quarter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स द्रोपदी (20) ने मंगलवार की देर रात अपने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


जालौन के चुरखी थाना क्षेत्र के गांव बावई निवासी द्रोपदी की तैनाती सन 2014-15 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में हुई थी। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अकेले ही स्टाफ क्वार्टर में रहती थी। होली पर उसका भाई आया था। मंगलवार को रात में वह खाना खाकर बाहर घूमने चला गया। रात में 11.30 बजे के करीब वह घर आया तो बहन को फांसी के फंदे पर लटका देखा। 
विज्ञापन


वह चीखते हुए अस्पताल पहुंचा। वहां पर कर्मचारियों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed